{"_id":"6a0e0d43becf9d61e702e3de","slug":"congress-protests-against-inflation-and-paper-leaks-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88613-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कांग्रेस का महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कांग्रेस का महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
महंगाई का पुतला फूंका, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर लिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिद्धेश्वर चौक पर महंगाई का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में कथित अनियमितताओं तथा नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर सरकार को घेरा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महंगाई वापस लो, युवाओं को रोजगार दो, नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच कराओ और एचपीएससी में भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारे लगाए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि मई में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को बुरी तरह से प्रभावित किया है। एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तरफ युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। इस मौके पर महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, सीमा पाहुजा, सुशील सहरावत, धर्मेंद्र मिश्रा,सूबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा, अनिल धानक, राजेश यादव, अमन कौशिक, नरेश वशिष्ठ, सुनीता तोमर, कार्तिक गहलोत, रमाकांत शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।