फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress MLA did not appear before SIT due to illness

Gurugram News: बीमारी के कारण एसआईटी के सामने कांग्रेस विधायक नहीं हुए पेश

Thu, 31 Aug 2023 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 31 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA did not appear before SIT due to illness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नूंह दंगा का नोटिस मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मामन खान एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) के सामने पेश नहीं हुए। एसआईटी की टीम नगीना के बाद शाम तक नूंह जिला पुलिस लाइन में कांग्रेस विधायक मामन खान के आने का इंतजार करती रही। कांग्रेस नेता की अचानक बीमार पड़ने की बात सामने आई। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को वायरल बुखार होने का हवाला देकर कुछ दिन का वक्त मांगा। एसआईटी प्रमुख सतीश कुमार वत्स ने पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने 18 सवालों की सूची तैयार की थी जिसे अब डबल कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज से लेकर भाजपा के नेता नूंह हिंसा को लेकर लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और कांग्रेस विधायक मामन खान पर लोगों को उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। इसी मामले को लेकर सीआरपीसी की धारा 61 के तहत नगीना पुलिस ने कांग्रेस विधायक को नोटिस जारी कर तलब किया था। पहले 30 अगस्त को तलब करने की खबर थी, लेकिन बाद में खबर आई की 31 अगस्त को सुबह 11 बजे कांग्रेस विधायक मामन खान को एसआईटी के सम्मुख पेश होना पड़ेगा। सुबह से ही नगीना थाना के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा रहा। ना तो थाने में एसआईटी से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नजर आए और ना ही कई घंटे के इंतजार करने के बाद कांग्रेस विधायक मामन खान पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने तो अपने मोबाइल फोन तक बंद कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने भी इस पूरे मामले को गोपनीय रखा और मीडिया को भनक तक नहीं लगने दी। इसके बाद सूचना मिली कि कांग्रेस विधायक मामन खान से पुलिस लाइन नूंह में पूछताछ होगी और एसआईटी के अधिकारी सुबह से ही पुलिस लाइन नूंह में डटे हुए हैं, लेकिन जब कांग्रेस विधायक मामन खान ने बुखार होने की खबर एसआईटी से जुड़े पुलिस अधिकारियों को दी तो सतीश कुमार वत्स डीएसपी तकरीबन एक बजे अपनी गाड़ी लेकर वहां से फिरोजपुर झिरका के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कुछ कागजातों में कामकाज करने के बाद एसआईटी से जुड़े नगीना थाना प्रभारी रतन सिंह तकरीबन तीन बजे पुलिस लाइन से एक प्राइवेट गाड़ी में बाहर निकल गए। उसके कुछ देर बाद जब मीडिया कर्मियों ने पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा तो इस बात की पुष्टि हो गई कि गुरुवार को मामन खान एसआईटी के सम्मुख पेश नहीं हुए। उन्होंने बीमार होने का हवाला दिया है और कुछ दिन का समय मांगा है। अब देखना यह है कि एसआईटी के द्वारा उन्हें कब बुलाया जाता है और अगली बार भी मामन खान एसआईटी के सम्मुख अकेले पेश होंगे या फिर अपने वकीलों को लेकर एसआईटी के सामने पेश होंगे। इसको लेकर अब क्षेत्र में चर्चा होने लगी है। एसआईटी ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन नूंह में कांग्रेस विधायक मामन खान से पूछताछ की पूरी रणनीति बनाई थी और इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था, लेकिन मामन खान की तबीयत खराब होने के चलते एसआईटी को निराश होकर लौटना पड़ा। मामले में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के संकेत भी अटकलें ले रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने हटाई विवादित पोस्ट

कांग्रेस विधायक मामन खान ने अपने फेसबुक पेज से हिंसा के एक-दो दिन पहले डाली गई पोस्ट को हटा दिया है। उन्होंने लिखा था ''आप किसी भी साथी को चिंता करने की जरूरत नहीं है मैंने विधानसभा में भी आपकी लड़ाई लड़ी थी और मेवात में भी आपकी लड़ाई मैं लड़ूंगा''। इस पोस्ट को भी हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा था। बता दें कि हरियाणा विधानसभा के कई माह पहले के सत्र में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मोनू मानेसर मेवात में आया तो उसको प्याज की तरह फोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed