{"_id":"663a497020e892a0ba0f63eb","slug":"congress-candidate-raj-babbar-visits-nuh-lok-sabha-elections-2024-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: मेवात में राज बब्बर हुए भावुक, कहा- यहां छोटा सा घर मांग रहा हूं, मुझे आप सभी के बीच रहने दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: मेवात में राज बब्बर हुए भावुक, कहा- यहां छोटा सा घर मांग रहा हूं, मुझे आप सभी के बीच रहने दीजिए
Tue, 07 May 2024 09:02 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 07 May 2024 09:02 PM IST
सार
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने नूंह का दौरा किया। राज बब्बर मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद पूर्व सांसद पूर्व मंत्री की कब्र पर खिराज ए अकीदत पेश की। साथ ही सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी एवं मशहूर फिल्म अभिनेता राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मशहूर फिल्म अभिनेता राज बब्बर मंगलवार को नूंह जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद के साथ पहुंचे। पूर्व तिगांव विधायक ललित नागर, पूर्व तावडू विधायक शहीदा खान भी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर बैठकर राज बब्बर पर पुष्प वर्षा की। जिसे देख कांग्रेस प्रत्याशी गदगद नजर आये। इसके लिए उन्होंने विधायक आफताब अहमद की खूब पीठ थपथपाई और कहा कि उन्हें आफताब अहमद के रूप में मजबूत साथी मिले हैं।
विज्ञापन
इसके बाद राज बब्बर मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद पूर्व सांसद पूर्व मंत्री की कब्र पर खिराजे अकीदत पेश करने पहुंचे। इसके बाद वो विधायक आफताब अहमद संग शहीदी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने मेवात के शहीदों को याद करते हुए उन्हें खिराज ए अकीदत पेश की। इस दौरान रेवासन गांव में भारी स्वागत समारोह हुआ तो गांधी ग्राम घासेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। घासेड़ा, सलंबा, फिरोजपुर नमक, नूंह शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत व समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को मिला।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां रहने के लिए छोटा सा घर मांग रहा हूं। मुझे आप सबके बीच में बसने दीजिए। उन्होंने कहा कि मेवात के लोग इस चुनाव में उनका साथ देते हुए विजयी का आशीर्वाद दे। यहां सांसद बन गया तो मेवात को बहुत आगे तक पहुंचा देंगे। यहां की मांगों को पूरा कराया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अच्छा काम किया, जिसे भाजपा ने रोक दिया। कांग्रेस सरकार ने मेडिकल, इंजीनियरिंग, बहुतकनिकी संस्थान, मानू संस्थान, महिला कॉलेज, मेवात कैडर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, आईटीआई आदि काफी अच्छे काम किए, लेकिन यूनिवर्सिटी की कमी है।
विज्ञापन
मेवात जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना कांग्रेस की केंद्र सरकार बनते ही प्राथमिकता पर की जाएगी। मेवात में मेवात कैनाल, ड्राइवरों के लिए बने ड्राइविंग लाइसेंस के कानून, मेवात में रेल की सीटी बजाने ड्राइवर के लिए बने कानून को रद्द करेंगे, अग्निवीर योजना रद्द करके पक्की नौकरी की गारंटी, गुरुग्राम से अलवर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के लंबित कार्य, केंद्रीय विद्यालय सालाहेडी बनवाने आदि के मुद्दों के समाधान का आश्वाशन दिया।
वहीं, सीएलपी उप नेता आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को भरपूर समर्थन मिला है, मेवात से एक तरफा उनकी बड़ी बढ़त हम सब मिलकर सुनिश्चित करेंगे। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर मेवात की सेहत सुधारने के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज को मेडिकल यूनिवर्सिटी और कैंसर रिसर्च सेंटर के तौर पर स्थापित किया जाएगा। नूंह झिरका से अलवर रेल, गुरुग्राम सोहना तक मेट्रो की सौगात मिलेगी। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि आज मुल्क के संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे, गंगा जमुनी सभ्यता की रक्षा के लिए वोट करने का समय है, मौजूदा भाजपा सरकार इसे खराब करने पर लगी हुई है।
वहीं, पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि नूंह जिले के लोगों ने साबित कर दिया है। यहां मोहब्बत और मेहमान नवाजी ऐतिहासिक है। गांधी की भूमि पर राज बब्बर की जीत सुनिश्चित होगी। इस दौरान कांग्रेस की सभी इकाइयों, सामाजिक लोगों, पंच सरपंच पार्षदों सहित हजारों गणमान्य लोग मौजूद थे।