फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress bet on young faces

Gurugram News: कांग्रेस ने युवा चेहरों पर लगाया दांव

Mon, 09 Sep 2024 03:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Congress bet on young faces
कांग्रेस ने युवा चेहरों पर लगाया दांव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस ने रविवार की देर रात जिले की चार विधानसभा सीटाें में से दो पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी । इसमें गुड़गांव सीट पर मोहित ग्रोवर और बादशाहपुर सीट पर वर्धन यादव का नाम शामिल है। दोनों हुड्डा गुट के हैं।
मोहित ग्रोवर उर्फ मोहित मदनलाल ग्रोवर साल 2019 में गुरुग्राम विधानसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। मोहिता के पिता मदन लाल ग्रोवर कांग्रेस नेता थे। मोहित ने हाल में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। पंजाबी चेहरा होने के कारण कांग्रेस ने उन्हें गुरुग्राम सीट से टिकट दिया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 48,638 वोट मिले थे। जिसने उनके विरोधियों को भी चौका दिया। मोहित ग्रोवर, 31 साल के हैं और बेल्जियम से पढ़ाई की है। गुड़गांव सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के मुकेश पहलवान से होगा।
विज्ञापन

वर्धन यादव, बादशाहपुर, 33
वर्धन 33 वर्षीय युवा राजनीतिज्ञ हैं , जिनकी राजनीति की शुरुआत 2009 में हुई जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई का दामन थामा। 2010 में दिल्ली यूनिवर्सिटी का चुनाव लड़ने के बाद इस युवा नेता पर शीर्ष नेतृत्व की नजर पड़ी और उनका प्रवेश 2014 में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में हुआ। 2014 से 2017 तक एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहते हुए वर्धन यादव ने कम समय में ही अपनी मेहनत और क्षमताओं से अन्य राज्यों में भी ख्याति प्राप्त करना शुरू कर दिया। वर्धन ने असम, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में एनएसयूआई के प्रभारी के रूप में पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया। 2021 से वर्तमान में, वर्धन कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई के सदस्य हैं और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। अब उन्हें बादशाहपुर सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी नेता राव नरबीर सिंह से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed