फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Condition of 24 year old youth trapped in kidney case is critical, referred to Safdarjung Hospital.

Gurugram News: किडनी कांड में फंसे 24 साल के युवक की हालत गंभीर, सफदरजंग अस्पताल रेफर

Sun, 07 Apr 2024 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Condition of 24 year old youth trapped in kidney case is critical, referred to Safdarjung Hospital.
पुलिस ने हालत खराब होने पर शनिवार की दोपहर सिविल अस्पताल में कराया था दाखिल
विज्ञापन

हिंदी जानने वाले दो लोगों का बयान दर्ज, ट्रांसलेटर मिलने पर अन्य तीन का बयान लिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। किडनी रैकेट में फंसे 24 साल के युवक को डोनर की किडनी नहीं मिल सकी थी। जिसके कारण उसकी किडनी का ट्रांसप्लांट नहीं हो पाया था। सदर थाना पुलिस ने शनिवार की दोपहर उसकी हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने पांच लोगों में से दो का 164 का बयान दर्ज कराया है। जबकि अन्य तीन का बयान ट्रांसलेटर मिलने के बाद दर्ज कराया जाएगा।
किडनी कांड का खुलासा होने के बाद गेस्ट हाउस से जिन पांच लोगों को पुलिस ने डिटेन किया था वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। जिसमें से तीन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार अनुसार जिन दो लोगों को थोड़ा हिंदी आती थी उनके ही बयान दर्ज किए गए हैं। जबकि तीन अन्य को हिंदी नहीं आती है। ट्रांसलेटर न मिलने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो सका है। रविवार को उनका बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बांग्लादेश निवासी शमीम मेहंदी हसन ने इस्लाम नुरुल को किडनी की आपूर्ति की थी। 66 वर्षीय इस्लाम नुरुल ने इसके लिए मोहम्मद मुर्तजा अंसारी को दस लाख रुपये और शमीम मेहंदी को दो लाख रुपये दिए थे। कोबीर एमडी अहसानुल ने महंदिमाजुमदार से किडनी प्राप्त की है। कोबीर ने इसके लिए मुर्तजा को दस लाख और दानदाता को दो लाख रुपये दिए थे। महंदिमाजुमदार किडनी प्रत्यारोपण के बाद वापस बांग्लादेश चला गया था। इसी तरह हुसैन मोहम्मद की किडनी महमूद सैयद अकब को प्रत्यारोपित की गई। अकब ने मुर्तजा को दस लाख और हुसैन को दो लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जुटाए साक्ष्य

जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के तीन सदस्य एक डीएसपी के नेतृत्व में सेक्टर 39 पहुंचे जहां पर उनकी ओर से गेस्ट हाउस में ठहरे तीमारदारों से बातचीत की व गेस्ट हाउस प्रबंधन से पूरी जानकारी ली। इसके बाद टीम ने लोगों के बयान दर्ज किए। उनकी सदर थाना पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई है। यह टीम शुक्रवार को ही गुरुग्राम पहुंच गई थी। टीम के सदस्यों ने शनिवार को दोबारा गेस्ट हाउस से जानकारी ली। उसके बाद सिविल अस्पताल में दाखिल लोगों से भी पूछताछ की है।


वर्जन

किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में मिल रही शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच के संदर्भ में डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम ने गुरुग्राम में छानबीन की है। जांच पूरी होने के बाद अन्य खुलासा किया जागा। - हेमंत कुमार डीआईजी, एंटी करप्शन ब्यूरो , जयपुर, राजस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed