फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Complete ban on firecrackers, district and block level enforcement teams constituted

Gurugram News: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, जिला व खंड स्तरीय प्रवर्तन टीमें गठित

Wed, 04 Jun 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Complete ban on firecrackers, district and block level enforcement teams constituted
अवैध पटाखों की होगी जब्ती व निपटान, शिकायतों पर 48 घंटे में कार्रवाई होगी सुनिश्चित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखों पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इस उद्देश्य से जिला और खंड स्तरीय प्रवर्तन समितियों का गठन किया गया है, जो निगरानी, जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाएंगी।

उपायुक्त ने कहा कि इन प्रवर्तन समितियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही, आमजन से भी अपील की गई है कि वे प्रतिबंध के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रवर्तन समिति की अध्यक्षता डीसी गुरुग्राम करेंगे, जबकि संयोजक के रूप में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी को नामित किया गया है। समिति में पुलिस आयुक्त, अग्निशमन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी समेत कुल नौ विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed