{"_id":"6aca288f4b0e1b296506ba60","slug":"complaints-will-now-be-resolved-through-feedback-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103824-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकायतों का अब फीडबैक से होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकायतों का अब फीडबैक से होगा समाधान
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए। वि
निगमायुक्त प्रदीप दहिया हर सप्ताह खुद करेंगे समीक्षा
नंबर गेम - 30 दिन बिना अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम में अब शिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी खानापूर्ति नहीं चलेगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि शिकायत दूर होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाएगा। इससे समस्या के वास्तविक समाधान का पता चलेगा।
निगमायुक्त ने शनिवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तय समय में कार्रवाई और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। प्रदीप दहिया हर सप्ताह शिकायतों के निस्तारण की खुद समीक्षा करेंगे। इसमें प्राप्त शिकायतों, उन पर हुई कार्रवाई और समाधान की स्थिति जांची जाएगी। लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शिकायतों को लंबित रखने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है।
30 दिन तक स्टेशन छोड़ने पर रहेगी पाबंदी
निगमायुक्त ने अगले 30 दिनों तक अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना भी है। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग को सड़क सुधार सहित विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। टेंडर की शर्तों और निर्धारित मानकों के अनुसार ही काम कराने के निर्देश दिए गए।