{"_id":"652d755aa2335dcaa4062478","slug":"complaint-and-anti-ragging-committee-formed-in-iti-institutes-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16505-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई संस्थानों में बनाई शिकायत और रैगिंग विरोधी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई संस्थानों में बनाई शिकायत और रैगिंग विरोधी समिति
विज्ञापन
गुरुग्राम के संस्थानों में रैगिंग का कोई मामला सामने नहीं आया है
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत अब शिकायत और रैगिंग विरोधी समिति बनाई जा रही हैं। हरियाणा के सभी राजकीय और निजी आईटीआई में कमेटी बनाई जाएंगी। समिति बनाने का उद्देश्य संस्थान में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि गुरुग्राम की किसी भी आईटीआई में रैगिंग का कोई मामला सामने नहीं आया है। बावजूद इसके एहतियात के तौर पर जिले के सभी आईटीआई में समिति बनाई गई हैं।
कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग मुख्यालय की ओर से आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें शिकायत समिति व रैगिंग विरोधी कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसकी समीक्षा व निगरानी संस्थानों के प्राचार्य करेंगे। समिति में महिला व पुरुष इंस्ट्रक्टर सहित विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाना है। गुरुग्राम में राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौजाबाद, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचा माजरा और मूक-बधिर आईटीआई संस्थान गुरुग्राम में हैं।
राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने बताया कि गुरुग्राम के संस्थानों में रैगिंग का कोई मामला नहीं है। संस्थान में समिति बनाई जा चुकी हैं। अगर किसी विद्यार्थी को कोई समस्या है तो वह समिति के समक्ष अपनी बात रख सकता है। शिकायतों मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए आईटीआई प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।