फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Company employee misappropriated 17 lakhs

कैश ट्रांसपोर्टेशन कंपवी के कर्मचारी ने की 17 लाख की हेराफेरी

Fri, 12 Feb 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Company employee misappropriated 17 lakhs
गुरुग्राम। कैश ट्रांसपोर्टेशन का काम करने वाली एक कंपनी ने अपने ही एक कर्मचारी (कस्टोडियन) पर 17 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए डीएलएफ फेज-3 थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी कर्मचारी ड्यूटी से नदारद है। पुलिस के मुताबिक, विभिन्न दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्युरिट्रंस नामक उनकी कंपनी कैश ट्रांसपोर्टेशन का काम करती है। कंपनी की तरफ से कैश ट्रांसपोर्टेशन, एटीएम लोडिंग व फर्स्ट लाइन मेंटेनेंस के दौरान सभी तय मानकों का पालन किया जाता है। कंपनी की एक ब्रांच सेक्टर-55 स्थित हुडा मार्केट में भी संचालित है, जिसमें बिहार के मधुबनी जिले का निवासी सुरेश शाह नामक युवक पिछले 28 फरवरी से बतौर कस्टोडियन कार्यरत है। हिताची नामक मैनेज सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की तरफ से 26 जनवरी को डीएलएफ फेज-3 स्थित एक्सिस बैंक के एक एटीएम में 17 लाख रुपये कम होने की शिकायत मिली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उक्त एटीएम में कैश लोडिंग का जिम्मा सुरेश शाह पर ही था, जिसे 15 दिसंबर को जाना था लेकिन वह 14 दिसंबर को ही एटीएम में कैश लोड करने के लिए पहुंच गया। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि इस दौरान आरोपी ने बैंक एटीएम में 17 लाख रुपये कम जमा किए। वहीं, इस मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जोगेंद्र ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या तकनीकी हेराफेरी कर पैसों के गबन का मामला लग रहा है लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed