फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Commuting from IFFCO Chowk to SPR will become easier.

Gurugram News: इफ्को चौक से एसपीआर तक सफर होगा आसान

Sun, 11 Oct 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Commuting from IFFCO Chowk to SPR will become easier.
जेल्ड चौक यही बनेगा अंडरपास। संवाद
आरडी सिटी चौक पर छह लेन का फ्लाईओवर-अंडरपास बनेगा, डीपीआर अंतिम चरण में
विज्ञापन

नंबर गेम - 140 करोड़ रुपये लागत का अनुमान

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफ्को चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर, कन्हई चौक और वजीराबाद होते हुए सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक सफर आसान बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तैयारी तेज कर दी है। आरडी सिटी चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाया जाएगा। करीब 140 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम चरण में है।
जीएमडीए की योजना के तहत सेक्टर-43/44 और सेक्टर-52/52ए के जंक्शन पर छह लेन का फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है। प्रारंभिक योजना के अनुसार, इफ्को चौक से एसपीआर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अंडरपास, जबकि गोल्फ कोर्स रोड से गुरुग्राम-सोहना हाईवे की ओर फ्लाईओवर बनाने की योजना है। वर्तमान में इस कॉरिडोर पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। मार्ग पर मिलेनियम सिटी सेंटर सहित दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशन हैं, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। सलाहकार एजेंसी अंडरपास और फ्लाईओवर को लेकर सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। अब डीपीआर को फाइनल किया जा रहा है।
विज्ञापन

45 करोड़ से होगा सड़क का जीर्णोद्धार
इफ्को चौक से एसपीआर तक सड़क का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। इस पर करीब 45.02 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना में सड़क की मरम्मत के साथ सरफेस ड्रेन, फुटपाथ और अन्य जरूरी कार्य शामिल हैं। इफ्को चौक से सेक्टर-28/29, सेक्टर-43/44, सेक्टर-52/52ए और सेक्टर-56/57 की डिवाइडिंग रोड होते हुए एसपीआर तक सुधार कार्य कराए जाएंगे। जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी ने बताया कि जीर्णोद्धार का काम एक एजेंसी को सौंप दिया गया है और जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परियोजना की डीपीआर अंतिम चरण में है। वहीं, इफ्को चौक-एसपीआर मार्ग पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के सामने जेड चौक पर भी अंडरपास बनाने की योजना है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और कार्य को सीएम के मंजूरी के लिए भेजा गया है। - प्रवीण चौधरी, मुख्य अभियंता, जीएमडीए

जेल्ड चौक यही बनेगा अंडरपास। संवाद

जेल्ड चौक यही बनेगा अंडरपास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed