Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Commuters to face difficulties; two railway crossings to remain closed for 9 and 3 days, respectively.

Gurugram News: राहगीरों की बढ़ेगी मुश्किल, दो रेलवे फाटक 9 और 3 दिन रहेंगे बंद

Sat, 14 Nov 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Commuters to face difficulties; two railway crossings to remain closed for 9 and 3 days, respectively.
राहगीरों की बढ़ेगी मुश्किल, दो रेलवे फाटक 9 और 3 दिन रहेंगे बंद
विज्ञापन

सड़क और पटरी की मरम्मत का होगा काम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे विभाग की ओर से मरम्मत कार्य के चलते गुरुग्राम में दो रेलवे फाटक बंद रहेंगे। इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 47 नौ दिनों के लिए बंद किया जाएगा। वहीं, सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे फाटक संख्या 4 तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।

रेलवे विभाग ने बताया कि इन फाटकों पर सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इन लेवल क्रॉसिंग पर रबर पैड लगाए जाने हैं। इसके अतिरिक्त, रेलवे लाइन और स्लीपर को बदलना या मरम्मत करना आवश्यक है। यह कार्य रेलवे सुरक्षा की दृष्टि से भी अनिवार्य है। इन मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए फाटकों को बंद करना सुनिश्चित किया गया है। यातायात पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है। वाहन चालकों से कहा गया है कि वे यातायात पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन


इंच्छापुरी रेलवे फाटक 16 से 24 नवंबर तक बंद
इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 47 (एल.सी.-47) 16 से 24 नवंबर तक नौ दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फाटक रेवाड़ी से पटौदी वाया इंच्छापुरी चौक सड़क पर स्थित है। इस सड़क की स्थिति बहुत खराब है और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। फाटक पर रबर पैड लगाने और रेल पटरी व स्लीपर बदलने का कार्य किया जाएगा। यह मरम्मत कार्य रेलवे सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। रेवाड़ी से पटौदी जाने वाले वाहन चालक इंच्छापुरी चौक से हेली मंडी होते हुए पटौदी जा सकते हैं। पटौदी से रेवाड़ी जाने के लिए हेली मंडी होते हुए इंच्छापुरी चौक से रेवाड़ी का मार्ग अपनाएं। खेड़ा आलमपुर (रेवाड़ी) से पटौदी जाने वाले इंच्छापुरी चौक और हेली मंडी से होकर गुजरें। पटौदी से खेड़ा आलमपुर जाने के लिए हेली मंडी होते हुए इंच्छापुरी चौक से खेड़ा आलमपुर जाएं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से इन निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर रेलवे फाटक और वैकल्पिक रास्ते
गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे फाटक संख्या 4 (एलसी-04) 17 नवंबर को सुबह आठ बजे से 19 नवंबर तक तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फाटक गढ़ी हरसरू से फरुखनगर रेलवे लाइन पर स्थित है। यहां भी सड़क की हालत खराब है और गहरे गड्ढे हो गए हैं। गुरुग्राम से फरुखनगर, झज्जर जाने वाले चंदू से बादली व रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग करें। झज्जर-फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले झज्जर बाईपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर होते हुए गुरुग्राम जाएं। पटौदी-झज्जर केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम जाने वाले केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी पचगांव के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed