फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Commute between Gurugram and Rewari to become easier; highway to open next month.

Gurugram News: गुरुग्राम-रेवाड़ी सफर होगा आसान, अगले महीने खुलेगा हाईवे

Wed, 24 Jun 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Commute between Gurugram and Rewari to become easier; highway to open next month.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेज कीं तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी एक्सप्रेसवे तक का 10 किलोमीटर हिस्सा अगले महीने से आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

उम्मीद है कि इस हिस्से के शुरू होने से गुरुग्राम और आसपास के 10 से अधिक गांवों के साथ-साथ नए विकसित सेक्टरों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। अभी इस दूरी को तय करने में करीब 30 से 45 मिनट लग जाते हैं, लेकिन हाईवे शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 8 से 10 मिनट में पूरा हो सकेगा। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग को खोलने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है। वहीं कुछ स्थानों पर चल रहा अंतिम निर्माण और सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। अभी पीक आवर में गुरुग्राम से रेवाड़ी तक का सफर काफी समय लेता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। नया मार्ग खुलने के बाद लोगों को एक वैकल्पिक और तेज रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सितंबर तक द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी तक का पूरा हिस्सा भी शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद गुरुग्राम से रेवाड़ी जाने के लिए लोगों के पास दो बेहतर सड़क विकल्प उपलब्ध होंगे। इस परियोजना से हरसरू, गढ़ी, साढ़राणा, चंदू, वजीरपुर, भांगरौला सहित कई गांवों और आसपास के सेक्टरों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही आईएमटी क्षेत्र और नए आवासीय सेक्टरों की कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed