फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Committee constituted to detect encroachment on the pond

Gurugram News: तालाब पर अतिक्रमण का पता लगाने को समिति गठित

Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Committee constituted to detect encroachment on the pond
उपायुक्त की अध्यक्षता वाली समिति दो महीने में सौंपेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अतिक्रमण का शिकार हो रहे तालाब की हकीकत पता लगाने को समिति गठित

सेक्टर-37 स्थित तीन एकड़ तालाब पर हो रहा है अतिक्रमण और कूड़ा डांपिंग

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने अतिक्रमण और कूड़ा डंपिंग का शिकार हुए शहर के सेक्टर-47 स्थित तीन एकड़ में फैले तालाब की वास्तविक स्थिति का पता लगाने और उसको प्रदूषण से बचाने के तरीके पता लगाने के लिए उपायुक्त की सदस्यता वाली समिति गठित की है। दो महीने में यह समिति अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी। मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को है।

इस संबंध में एक याचिका प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत की गई थी जिसमें कहा गया था कि तालाब पर अतिक्रमण किया जा रहा है और उसमें कूड़ा डंप किया जा रहा है।
याचिका में कहा गया है कि कूड़ा डंप करने से यहां मच्छर पनप रहे हैं इससे जनस्वास्थ्य को खतरा हो रहा है। तालाब के संरक्षण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने की मांग की गई है। प्राधिकरण के न्यायिक सदस्य जस्टिस अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया याचिका में जो विषय उठाया गया है वह पर्यावरण के लिए गंभीर है। इसके लिए एक संयुक्त समिति गठित की जानी चाहिए जो वस्तुस्थिति का पता लगाने के साथ-साथ समस्या के समाधान के विषय में भी बताए। इस समिति में गुरुग्राम के उपायुक्त के अलावा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस संबंध में बेंच ने पिछले सप्ताह आदेश पारित कर दिए हैं। समिति एक सप्ताह के अंदर साइट का निरीक्षण करेगी। दो महीने के अंदर समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed