फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Committed suicide by jumping from the 13th floor of a hotel.

Gurugram News: होटल की 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Wed, 25 Mar 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by jumping from the 13th floor of a hotel.
पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट, निजी वजहों से जान देने की बात कही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-63 स्थित सिटाडाइन्स पारस स्क्वायर होटल की 13वीं मंजिल से बुधवार सुबह करीब 4 बजे कूदकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-65 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।
मृतक की पहचान बेंगलुरु निवासी आनंद सुब्बाराव के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-49 में रहते थे और सेक्टर-45 स्थित एक निजी विज्ञापन व ब्रांड कंपनी में पार्टनर थे। पुलिस के अनुसार, आनंद ने मंगलवार को होटल में चेक इन किया था और बुधवार सुबह करीब 4 बजे 13वीं मंजिल पर कमरे की बालकनी से कूद गए। होटल के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-65 थाने के पुलिस, फोरेंसिक टीम और जांच के लिए अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आनंद ने अपनी निजी वजहों से जान देने की बात कही है। उन्होंने अपने परिवार या कंपनी के किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अभी तक जांच में आया है कि मृतक तलाकशुदा था व गुरुग्राम में अकेला रहता था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई गौरव ने बताया कि मृतक आनंद के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद मामले शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed