फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Come in case of emergency, take anything from bulb to motor

Gurugram News: आपात स्थितियों में आइये, बल्ब से लेकर मोटर तक कुछ भी ले जाइये

Thu, 07 Aug 2025 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Come in case of emergency, take anything from bulb to motor

विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम ने सेंट्रल स्टोर बनाने का लिया निर्णय, बुनियादी सेवाओं का तुरंत मिलेगा लाभ
नई व्यवस्था से नागरिकों को मिलेंगी त्वरित सेवाएं, शिकायतों के समाधान में लगने वाला समय भी कम होगा




अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम शहर की बुनियादी सेवाओं को निर्बाध रखने के लिए सेंट्रल स्टोर बनाने जा रहा है। पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित उपकरण व सामग्री स्टॉक में रखी जाएगी। कहने का मतलब ये है कि अगर बल्ब से लेकर पानी की मोटर तक कुछ भी खराब होता है तो स्टोर से तुरंत उपलब्ध होगा और समस्या का निस्तारण होगा। निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित सीवरेज मॉनिटरिंग सेल की बैठक में ये निर्णय लिया गया। सेंट्रल स्टोर में उपकरणों की त्वरित मरम्मत की व्यवस्था भी रहेगी।



आपात स्थिति में मिलेगी तुरंत सुविधा



नए सेंट्रल स्टोर की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि शहर के किसी भी हिस्से में यदि तकनीकी खामी आएगी तो वहां के लिए आवश्यक उपकरण तुरंत मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब हो जाए या स्ट्रीट लाइट का कोई हिस्सा खराब हो जाए तो अतिरिक्त मोटर, पंप, पाइप, केबल, बल्ब आदि सेंट्रल स्टोर से तत्काल भेजे जा सकेंगे। इससे सेवा में रुकावट नहीं आएगी और नागरिकों को समय पर समाधान मिल सकेगा।
विज्ञापन




सेवाओं की निर्बाधता को मिलेगा बल



बैठक में बताया गया कि वर्तमान में कई बार आवश्यक उपकरणों के अभाव में मरम्मत कार्यों में देरी हो जाती है, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सेंट्रल स्टोर की स्थापना से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। सभी इंजीनियरिंग शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सूची तैयार कर उपलब्ध करवाएं, ताकि स्टोर को जरूरत के अनुसार सुसज्जित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




एकीकृत प्रणाली की ओर कदम



निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेंट्रल स्टोर की डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली भी विकसित की जाए। इससे सामग्री के स्टॉक, उपयोग और आवश्यकता का रियल-टाइम डेटा उपलब्ध हो सके। इससे पारदर्शिता भी बनी रहेगी और संसाधनों का उचित प्रबंधन संभव हो सकेगा।




नागरिकों को होगा सीधा लाभ



इस नई व्यवस्था से नागरिकों को त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी और शिकायतों के समाधान में लगने वाला समय भी कम होगा। यह निर्णय नगर निगम की प्रोएक्टिव गवर्नेंस की दिशा में एक और मजबूत कदम है। नगर निगम गुरुग्राम आने वाले समय में इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न शाखाओं के इनपुट के आधार पर स्टोर की क्षमता और सामग्री सूची में निरंतर सुधार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed