फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   College principals will identify drug hot spots in the district

Gurugram News: जिले में नशे के हॉट स्पॉट चिह्नित करेंगे कॉलेज प्राचार्य

Wed, 04 Jun 2025 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
College principals will identify drug hot spots in the district
नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे युवाओं को बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने बनाई योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के युवाओं को नशे रूपी दलदल से बाहर निकालने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। अब जिले के कॉलेजों के प्राचार्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे जिले में नशे के हॉट स्पॉट चिन्हित करें। इसके लिए वे पुलिस का सहयोग ले सकते हैं। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। युवाओं को नशे की लत से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
बता दें कि जिले में नशा युवाओं को दिन प्रतिदिन अपनी गिरफ्त में ले रहा है। पिछले दिनों उपायुक्त के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नशाखोरी के मुद्दे को उठाया था। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब की खाली बोतलें, नशे के इंजेक्शन आदि देखे जा सकते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने योजना तैयार की है। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि सभी को मिलकर नशे मुक्त जिला बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। वहीं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिले में नशे की तस्करी में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें आयोजित जाएंगी ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा सके। जिले में सर्वे से नशा करने वालों की पहचान की जाएगी और उनकी काउंसलिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन








नशा बेचने व नशा करने वालों की दें सूचना:
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने युवाओं से आह्वान किया कि सरकार व जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए चलाई जा रही मुहिम में भी बढ़-चढकर भाग लें। यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। जो भी व्यक्ति गांव में ड्रग्स लेता है उसकी सूचना नजदीकी थाना प्रभारी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed