फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cold winds troubled, minimum temperature was 8 degrees

Gurugram News: ठंडी हवाओं ने किया परेशान, 8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Mon, 29 Jan 2024 02:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cold winds troubled, minimum temperature was 8 degrees
विज्ञापन







कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने पर पार्कों में घूमते दिखे लोग, आज छाए रहेंगे बादल



संवाद न्यूज एजेंसी।

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शनिवार को तेज धूप निकलने से जहां एक तरफ लोगों को ठंड से राहत मिली थी वहीं रविवार की सुबह की शुरूआत हल्के कोहरे के साथ हुई। कोहरा छटने के बाद हल्की धूप निकली। हल्की धूप निकलने से शहर के पार्कों में लोग घूमते तथा बच्चे खेलते हुए दिखाई दिए। दोपहर होते- होते सूरज आसमान में छिप गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


महीने भर बाद शनिवार को निकली थी धूप
मौसम विभाग के अनुसार तकरीबन एक महीने के बाद गुरुग्राम में शनिवार को मौसम सामान्य घोषित किया गया था। इससे पहले विभाग की ओर से घने कोहरे, बेहद ठंडे दिन और शीतलहर का लगातार येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन


आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
जानकारी के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। डॉक्टरों की ओर से लोगों को बदलते मौसम के अनुसार पूरे तथा गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा बुजुर्गों तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा भी रही खराब
शहर की हवा भी रविवार को खराब रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 284 दर्ज किया गया। विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 227, सेक्टर- 51 का 389 दर्ज किया गया।


आज से खुल रहे हैं स्कूल
शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए 27 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। अब आज से स्कूल खुल रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खुलने के समय को लेकर कोई नए आदेश जारी नहीं किए गए हैं, ऐसे में स्कूल अपने पहले समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article