फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cobara entered in home, barking dogs alerted people

घर में घुसा कोबरा, कुत्ते के भोंकने पर सचेत हुए लोग

Sun, 19 Apr 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cobara entered in home, barking dogs alerted people
घर में घुसा कोबरा, कुत्ते के भोंकने पर सचेत हुए लोग
विज्ञापन

गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित विपुल वर्ल्ड सोसाइटी के एक घर में शनिवार देर रात कोबरा घुस गया। कुत्ते के लगातार भोंकने पर घर में बैठे लोग जब बाहर आए तो कोबरा देखकर घबरा गए। देर रात इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास को दी। करीब मिनट की मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा को पकड़कर अरावली में छोड़ दिया। अनिल गंडास ने बताया कि शनिवार रात को उन्हें सोसाइटी से सूचना मिली कि प्रशांत अरोड़ा के फ्लैट में सांप घुस गया है। सांप को घर पर घुसते देख कुत्ते ने लगातार भोंकना शुरू कर दिया। घर में बैठे लोगों ने जब सांप को देखा तो वह घबरा गए। उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। सांप रेंगता हुआ घर के बाहर बने ग्रीन बेल्ट में गमलों के पीछे छिप गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अनिल गंडास ने करीब 20 मिनट में सांप को ढूंढकर उसे काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि इस छह फीट लंबे कोबरा सांप ने किसी पर हमला नहीं किया। लोगों ने बताया कि पास ही गांव के जोहड़ के पास एक सैय्यद है, जहां यह अक्सर देखा जाता था। माना जा रहा है कि यह चूहे की तलाश में सोसाइटी तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed