फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM will participate in many programs today

Gurugram News: आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम

Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
CM will participate in many programs today
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक लेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री शहर में आधुनिक यातायात व्यवस्था को विस्तार देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।


डीसी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री के निर्धारित शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम में ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। सबसे पहले प्रातः 9 बजे मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक सेक्टर 43 स्थित पावरग्रिड के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। इस बैठक में जिले से जुड़ीं विभिन्न जनसमस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर ही उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन




मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन करेंगे केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री


डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ गुरुग्राम में प्रस्तावित मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कार्यालय, सेक्टर-44 के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर तथा पटौदी विधायक बिमला चौधरी की भी उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





गुरुग्राम विश्वविद्यालय में होगी जनसभा


डीसी ने बताया कि भूमि पूजन के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और मेट्रो विस्तार परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल यातायात सुविधा का विस्तार नहीं बल्कि गुरुग्राम की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति को भी नई गति देगी। दिल्ली-गुरुग्राम का कनेक्टिविटी नेटवर्क और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed