{"_id":"629261c6abafb86f3617c25e","slug":"cm-will-give-big-gift-to-the-public-by-announcing-development-works-gurgaon-news-noi6511469120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की घोषणा कर जनता को बड़ी सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की घोषणा कर जनता को बड़ी सौगात देंगे सीएम
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को राजीव चौक पर हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करेंगे। रैली को देखते हुए यातायात पुलिस ने राजीव चौक से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। शाम चार से नौ बजे तक इस चौक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहनों को मोर चौक से झाड़सा के रास्ते से गुजारा जाएगा। दिल्ली और जयपुर दोनों ओर से आने वाले वाहन उक्त रास्ते का प्रयोग करेंगे। दिल्ली-जयपुर फ्लाईओवर से निकलने वाहन यथावत चलेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर धारा 144 लागू कर दी है। ड्रोन और इस तरह के दूसरे उपकरण उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इधर, भाजपाई खेमा इस रैली को सफल बनाने में जुटा रहा। दिन भर राजीव चौक पर इसकी तैयारियां होती रहीं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि रैली लघु सचिवालय के सामने पार्किंग स्थल में होगी जिसमें मुख्यमंत्री गुरुग्राम के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा कर जनता को बड़ी सौगात देंगे। रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि पिछले सात वर्षों में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना पूर्व की सरकारों में कभी नहीं हुआ।
शनिवार को प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, मेयर मधु आजाद, विधायक सुधीर सिंगला, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, चेयरमैन कल्याण चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, कमल यादव, अनुराग बख्शी, मुकेश शर्मा आदि रैली को सफल बनाने और तैयारियों में जुटे रहे।