{"_id":"6883d0abc7ff1e99e10f66f4","slug":"cm-squad-raid-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105065-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धुलावट में अवैध आरएमसी प्लांट को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धुलावट में अवैध आरएमसी प्लांट को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने किया सील
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की बड़ी कार्रवाई, धुलावट में अवैध आरएमसी प्लांट सील।
नहीं थी एनओसी, उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट की गई प्रेषित
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। गांव धुलावट में केएमपी फ्लाईओवर के नजदीक अवैध रूप से संचालित रोडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने कार्रवाई की। प्लांट को गंभीर अनियमितताओं और पर्यावरण नियमों की अवहेलना के कारण सील कर दिया गया है। छापेमारी का नेतृत्व निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने किया, जिनके निर्देशन में गठित टीम ने प्लांट की विस्तृत जांच की।
जांच में पाया गया कि संयंत्र संचालक के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से और न ही जिला नगर विकास प्राधिकरण से कोई वैध एनओसी मौजूद थी। यह प्लांट पहले भी अनियमितताओं के कारण सील किया जा चुका था, लेकिन संचालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए इसे पुनः चालू कर दिया था।
टीम ने पाया कि यहां धूल प्रदूषण, अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही और औद्योगिक मानकों का उल्लंघन हो रहा था, जो न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक था, बल्कि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर रहा था। अनियमितताओं के पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने तत्काल प्रभाव से प्लांट को सील करने का आदेश दिया। इस कार्रवाई के दौरान संयंत्र की सभी गतिविधियों को रोक लगा दी गई है। कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान उपमंडल प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अभियंता मनीष यादव ,डीटीपी विभाग से जेई विकास, खनन विभाग सुनील कुमार और मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम के अन्य सदस्यों मौजूद रहे। टीम के अनुसार धुलावट और आसपास के गांवों के निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है, क्योंकि लंबे समय से वे इस प्लांट से होने वाले प्रदूषण और शोर से परेशान थे। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाए जाएंगे ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।