फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM Saini will be the chief guest at the Republic Day celebrations.

Gurugram News: गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम सैनी होंगे मुख्यातिथि

Sun, 25 Jan 2026 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
CM Saini will be the chief guest at the Republic Day celebrations.
गुरुग्राम। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर के चौधरी सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट पवेलियन में आयोजित किया जाएगा। 26 जनवरी सोमवार को आयोजन स्थल पर सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। संवाद
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाली
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संगठन की सरस्वती नगर इकाई ने तिरंगा गौरव यात्रा निकाली। डीजे के साथ निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बाइक, स्कूटी और गाड़ी से अपनी हिस्सेदारी निभाई। तिरंगा यात्रा तुलसी पार्क सुशांत लोक ए ब्लॉक से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से प्रारंभ होकर एमजी रोड, सरस्वती विहार, चंद्रलोक, डीएलएफ फेज -4, सुशांत लोक बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, व्यापार केंद्र होते हुए मेहंदी पार्क सुशांत लोक में सामूहिक वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed