फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'CM sahab, please walk on the road once'

Gurugram News: 'सीएम साहब एक बार सड़क पर चलकर तो देखिए'

Thu, 11 Sep 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
'CM sahab, please walk on the road once'
कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने संवाद कार्यक्रम में बदहाल सड़क के निरीक्षण की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति पर आवाज बुलंद की है। उन्होंने सीएम से खुद सड़क पर चलकर निरीक्षण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़क के कारण जलभराव व जाम का तो सामना करना पड़ ही रहा है। इसके साथ ही गड्ढों के कारण वाहन खराब होने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यह सभी समस्याएं उद्योगपतियों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-10ए से लेकर वाया सेक्टर-37, कादीपुर और गाड़ौली तक करीब 400 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां का उद्योग कार व बाइक बनाने वाली कंपनियों पर टिका है। सरकार ने औद्योगिक इलाके को अधिकृत करने का फैसला तो किया लेकिन ऐसा अभी तक हुआ नहीं। इस क्षेत्र की स्थिति दिन पर दिन और ज्यादा नारकीय होती जा रही है।
विज्ञापन


लोग बोले - मुख्य सड़क पर जमा है पानी
सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि कई बार गाड़ी पलटने का डर रहता है। सड़क को छह लेन करने की पैमाइश तो की मगर अभी तक यह सिर्फ एक लेन है। - दिनेश अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा बहुत नुकसान हो रहा है। यहां सामान को ढोने में बहुत दिक्कत आ रही हैं। गड्ढे और जलभराव के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। - कल्याण सिंह भड़ाना, महासचिव कादीपुर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन


उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ाव तक की सड़क की हालत बहुत खराब है। गड्ढों वाली मुख्य सड्क पर पानी जमा है क्योंकि पानी की निकासी यहां से नहीं है। - श्रीपाल शर्मा, अध्यक्ष कादीपुर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन

पहले यहां एक सीवेज लाइन डाले जाने के कारण एक तरफ की सड़क को तोड़ा गया फिर उसे बंद किया गया। इस सड़क की हालत गांव से भी बदतर हो गई है। - तरुण अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed