फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM Flying Squad raids illegal meat shops in Sohna

Gurugram News: सोहना में मीट की अवैध दुकानों पर सीएम फ्लाइंग की रेड

Thu, 15 Jan 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raids illegal meat shops in Sohna
नगरपरिषद ने अवैध दुकानदारों से वसूला जुर्माना, तराजू व बट्ट कब्जे में लिए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में बृहस्पतिवार को सीएम फ्लाइंग ने मीट की अवैध दुकानों पर छापेमारी कर तराजू व बट्ट कब्जे में ले लिए हैं। इसके अलावा दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया है। उक्त कार्यवाही में नगरपरिषद की टीम भी शामिल रही।
सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर आशियाना अनमोल सोसाइटी के साथ बनी मीट की अवैध दुकानों पर सीएम फ्लाइंग व नगरपरिषद टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने तीन अवैध दुकानदारों क्रमशः शाहिद, आदिल व नूर मोहम्मद की दुकानों में रखे तराजू, बट्ट व पिंजरों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, नगरपरिषद टीम ने तीनों दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार व नगरपरिषद सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीश मेहता ने बताया की उक्त कार्यवाही संयुक्त रूप से की थी। दुकानदारों के पास कोई भी लाइसेंस मिला। इसके अलावा जिनको खुले में मीट बेचने की अनुमति नहीं है, उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed