फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM flying squad caught black marketing of domestic gas cylinders by raiding

सीएम उड़नदस्ते ने छापा मारकर घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पकड़ी

Tue, 22 Mar 2022 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
CM flying squad caught black marketing of domestic gas cylinders by raiding
गुरुग्राम के सेक्टर-18 थाना क्षेत्र के गांव सिरोहल में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को पकड़ा। टीम ने उनके पास से भरे और खाली सिलिंडर बरामद किए हैं। मालवाहक वाहन को सीज कर दिया है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता इंद्रजीत ने बताया कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी होने की सूचना मिलने पर मंगलवार को खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम के साथ थाना सेक्टर 18 क्षेत्र के गांव सिरोहल में पहुंचकर छापा मारा गया। मौके पर एक मालवाहक वाहन खड़ा मिला। सप्लाई करने के लिए उससे सिलिंडर को उतारा जा रहा था। मौके पर खड़े दो लोगों से टीम ने सिलिंडर के दस्तावेज मांगे। वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

70 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर बरामद
पकड़े गए आरोपी सुरदीप निवासी द्वारका दिल्ली (गाड़ी चालक) और राजकुमार निवासी साउथ दिल्ली (अवैध गैस विक्रेता) हैं। इनके कब्जे से 70 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर,10 खाली सिलिंडर बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रेम पूरन सिंह की ओर से आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत सेक्टर-18 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मालवाहक वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लाकर करते थे कालाबाजारी
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि कई महीनों से प्रतिदिन सुबह दिल्ली से अपने वाहन में गैस सिलिंडर भरकर गांव सिरोहल लाते थे। दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्र से दो-दो, चार-चार करके एकत्र करते थे। इसके बाद आसपास के एरिया में एक हजार रुपये से करीब 12 सौ रुपये तक में ब्लैक करते थे। डीटीओ विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। उनकी तरफ से भी 25 हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed