{"_id":"650368a496d72af8f304d1d5","slug":"cm-flying-squad-busted-illegal-gas-cylinder-warehouse-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14371-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध गैस सिलिंडर गोदाम का मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध गैस सिलिंडर गोदाम का मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया भंडाफोड़
विज्ञापन
मौके से बरामद किए भरे हुए 87 सिलिंडर, पिकअप जब्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गांव बांसकुशला में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने अवैध रूप से चल रहे रसोई गैस सिलिंडर के गोदाम का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 87 भरे और 31 खाली सिलिंडर भी बरामद किए हैं। टीम की शिकायत पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में आरोपी सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से टीम ने सिलिंडर और पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि गांव बांसकुशला में झज्जर निवासी सतीश ने अवैध रूप से गैस सिलिंडर का गोदाम बनाया हुआ है। इस पर टीम ने मौके पर रेड की। टीम को एक प्लॉट में बने कमरे के अंदर सिलिंडर रखे हुए मिले। इसके साथ ही टीम को मौके पर खाली सिलिंडर भी मिले। टीम जब मौके पर पहुंची तो पिकअप गाड़ी में भी सिलिंडर भरे जा रहे थे। टीम ने प्लॉट मालिक सतीश से जब इसके बाद में पूछताछ की तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। टीम को कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में बिना सुरक्षा यंत्रों के गैस सिलिंडर रखने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इतने सिलिंडर कहां से लाता था।