{"_id":"6855aa9a2041dc17980e522d","slug":"clouds-remained-overcast-since-morning-wind-brought-some-relief-from-humidity-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-60493-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुबह से ही छाए रहे बादल, हवा चलने से उमस से थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुबह से ही छाए रहे बादल, हवा चलने से उमस से थोड़ी राहत
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 21 से 26 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 21 से 26 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवा चलने से उमस से थोड़ी राहत मिली लेकिन फिर भी चिपचिपापन बना रहा।
तापमान में भी गिरावट होने से लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 से घटकर 75 दर्ज किया गया, जो राहत की बात है।