फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clear message to the industry: Social security will be strengthened only through collective dialogue

Gurugram News: उद्योग जगत को स्पष्ट संदेश सामूहिक संवाद से ही मजबूत होगी सामाजिक सुरक्षा

Sat, 27 Dec 2025 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Clear message to the industry: Social security will be strengthened only through collective dialogue
पीएफटीआई-ईपीएफओ के संयुक्त तत्वावधान में ईपीएफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योगों और कर्मचारियों के बीच सामाजिक सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के संयुक्त तत्वावधान में ईपीएफ जागरूकता कार्यक्रम सेंट्रल पार्क रिसॉर्ट स्थित क्लब कैप्री में किया गया। पीएफटीआई-ईपीएफओ मंच से उद्योग जगत को स्पष्ट संदेश दिया गया कि सामूहिक संवाद से ही सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निलेंदु मिश्रा, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एक, गुरुग्राम (सेंट्रल) ने उद्योग प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) सहित ईपीएफ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना रोजगार सृजन और नियोक्ताओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसका सही लाभ तभी मिलेगा जब उद्योग सही जानकारी के साथ आगे बढ़ें। ईपीएफओ टीम के अधिकारी विशाल सत्यम (प्रवर्तन अधिकारी), प्रमोद (सेक्शन सुपरवाइजर), प्रतीक आनंद (सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर) और लोकेश यादव (पीएफ इंस्पेक्टर) उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रश्नों का समाधान किया और ईपीएफ से जुड़े व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर सुशांत विश्वविद्यालय गुरुग्राम के प्रो. वाइस चांसलर संजीव शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed