फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanup initiated on the DC's orders; halted due to protests by employees

Gurugram News: डीसी के आदेश पर शुरू हुई सफाई, कर्मचारियों के विरोध के चलते रुकी

Thu, 28 May 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cleanup initiated on the DC's orders; halted due to protests by employees
कस्बे में सफाई करती जेसीबी मशीन - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
-जेसीबी मशीन से मुख्य बाजार व पुन्हाना बड़कली रोड पर फुटपाथों से हटाया कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां । कस्बे में लंबे समय से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों की समस्या के निस्तारण के लिए आखिर प्रशासन जाग गया। नगर निकाय की टीमों ने जेसीबी लगाकर मुख्य बाजार व पुन्हाना बड़कली रोड पर फुटपाथों की सफाई शुरू कर दी, लेकिन ऐन मौके पर कर्मचारी विरोध में आ गए। इससे सफाई अभियान बीच में ही रुक गया।
कस्बे में लंबे समय से लगे कूड़े के ढेरों की समस्या 27 मई के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और सफाई अभियान शुरू कराया गया। डीसी के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर कस्बे में सफाई कार्य शुरू कराया गया। मेन बाजार और पुन्हाना-बड़कली रोड पर फुटपाथों के पास पड़े कूड़े को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन सफाई अभियान ज्यादा देर तक नहीं चल सका। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध के चलते सफाई कार्य बीच में ही बंद कराना पड़ा, जिससे कस्बे में आधी-अधूरी सफाई ही हो सकी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में कई दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हिदायत, सुभान खान, खुर्शीद, सलमान और रफीक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों बाद प्रशासन ने सफाई कार्य शुरू कराया था, लेकिन उसे भी अधूरा छोड़ दिया गया। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालकर पूरे कस्बे की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed