फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanliness drive was conducted around the society

Gurugram News: सोसाइटी के आसपास सफाई अभियान चलाया

Tue, 02 Sep 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive was conducted around the society
गुरुग्राम। नगर निगम की अपील के बाद ट्यूलिप व्हाइट आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के निवासियों ने मिलकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने सोसाइटी के आसपास सफाई अभियान चलाया। आरडब्ल्यूए की संयुक्त सचिव कांति भट्ट ने बताया कि सोसाइटी के आसपास का क्षेत्र हमेशा से गवर्नमेंट अथॉरिटी द्वारा उपेक्षित रहा है। हमारी सोसाइटी के 428 फ्लैट्स में लगभग 1200 लोग रहते हैं और यह एरिया ट्यूलिप चौक और 60 मीटर कनेक्टिंग रोड से जुड़ा है। हमने कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनने को राजी नहीं है। कांति भट्ट ने बताया कि सोसाइटी अपने कर्मचारियों द्वारा जितना हो सकती है, आसपास के एरिया की सफाई करवाने की कोशिश करती है लेकिन सरकारी अधिकारियों की उपेक्षा के कारण यह एरिया हमेशा गंदा रहता है। उन्होंने आगे भी इस तरह की मुहिम जारी रखने की शपथ ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed