फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanliness drive fails in Sohna, garbage heaps increase risk of diseases

Gurugram News: सोहना में स्वच्छता अभियान फेल, कूड़े के ढेर से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Thu, 30 Oct 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive fails in Sohna, garbage heaps increase risk of diseases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सोहना। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में चल रहा स्वच्छता अभियान पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं, जो नागरिकों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन गए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली निजी एजेंसी अपने दायित्वों में विफल हो गई हैं और नगरपरिषद के पास पर्याप्त सफाई वाहन भी नहीं पहुंच रहे हैं।


सरकार की ओर से सितंबर में शुरू किए गए और 25 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की हवा निकल गई है। बाजार, मोहल्ले, गलियां और मुख्य सड़कें गंदगी से पटी पड़ी हैं। मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


नगरपरिषद ने फॉगिंग कराने में भी लापरवाही बरती है, जिससे लोगों में भारी रोष है। नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता अजय पंगाल ने बताया कि डोर-टू-डोर सेवा का ठेका मुनीफ अहमद को दिया गया है, जो पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए पांच साल के लिए स्थायी एजेंसी नियुक्त करने के प्रस्ताव के लिए डीएमसी गुरुग्राम को पत्र भेजा गया है। सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी सफाई व्यवस्था की विफलता को गंभीर समस्या बताया है और परिषद द्वारा वसूले जा रहे गार्बेज शुल्क के बावजूद सेवा न मिल पाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed