फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanliness drive carried out in Sector-23 HUDA Market

Gurugram News: सेक्टर-23 हुडा मार्केट में चला सफाई अभियान

Sun, 11 Jan 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out in Sector-23 HUDA Market
झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं डॉ. सुधा यादव, दुकानदारों से की सीधी बातचीत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ गुरुग्राम मिशन के अंतर्गत 11 जनवरी को सेक्टर-23 स्थित हुडा मार्केट में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुधा यादव ने किया। इस दौरान पूरे मार्केट क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान दुकानों के सामने, फुटपाथों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। डॉ. सुधा यादव खुद मौके पर मौजूद रहीं और कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में पूर्व भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक निवास, महिला मोर्चा की उषा प्रियदर्शी, महेश यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, दुकानदार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर स्वच्छ और सुंदर गुरुग्राम के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन




दुकानदारों से की सीधी बातचीत, जानी समस्याएं



अभियान के दौरान डॉ. सुधा यादव ने हुडा मार्केट के दुकानदारों से आमने-सामने बातचीत की। उन्होंने साफ-सफाई, कचरा उठान, प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग, पार्किंग और बाजार की अन्य समस्याओं पर फीडबैक लिया। डॉ. सुधा यादव ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के आगे नियमित रूप से सफाई रखें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिला। लोगों ने स्वच्छ गुरुग्राम मिशन में सहयोग देने और अपने स्तर पर सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed