फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleaning of drainage and drains intensified to tackle waterlogging in Sector-43.

Gurugram News: सेक्टर-43 में जलभराव से निपटने के लिए ड्रेनेज और नालियों की सफाई तेज

Wed, 29 Jul 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drainage and drains intensified to tackle waterlogging in Sector-43.
बादशाहपुर। मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने और पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित टीमें धरातल पर मुस्तैद हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-43 क्षेत्र में विशेष सफाई और ड्रेनेज रखरखाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत कर्मचारियों द्वारा सेक्टर-43 के मुख्य मार्गों और अंदरूनी रास्तों के किनारे बने कर्बसाइड ड्रेनेज इनलेट्स की गहन सफाई की जा रही है। इन नालियों में जमा गाद, कचरा और प्लास्टिक को हटाया जा रहा है, ताकि तेज बारिश के दौरान जलभराव की नौबत न आए और बारिश का पानी सीधे स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम में आसानी से प्रवाहित हो सके। अधिकारियों के अनुसार अक्सर बारिश के दौरान कचरा फंसने से ड्रेनेज इनलेट्स बंद हो जाते हैं, जिससे सड़कों पर पानी भरने लगता है। इस सफाई अभियान से मुख्य सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा, जिससे मानसून के दौरान यातायात बाधित नहीं होगा और यात्रियों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed