फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clean-up was thorough; debris piled up in a flash.

Gurugram News: सफाई हुई सफाचट, मलबा आया झटपट

Sat, 26 Sep 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Clean-up was thorough; debris piled up in a flash.
सी एंड डी वेस्ट का अंबार। संवाद सफाई के बाद फिर बढ़ा संकट, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और राजेश
सफाई विरोध प्रदर्शन के बाद साफ किए गए स्थानों पर दोबारा फेंका गया सीएंडडी कचरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। निर्माण एवं तोड़फोड़ (सीएंडडी) कचरा प्रबंधन पोर्टल की शुरुआत और नए दिशानिर्देश अधिसूचित करने के बावजूद शहर में अवैध रूप से मलबा फेंकने की समस्या थम नहीं रही है। गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन और राजेश पायलट मार्ग के किनारे एक बार फिर निर्माण सामग्री और मलबे के भारी ढेर देखे जा रहे हैं।
13 सितंबर को स्थानीय निवासियों ने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद नगर निगम ने कचरे को साफ करा दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में उसी जगह पर दोबारा नया मलबा डंप कर दिया गया। सेक्टर-55 निवासी सत्यपाल कंबोज ने बताया कि यह स्थिति एमसीजी के कचरा प्रबंधन ढांचे और उसके अमल में भारी चूक को दर्शाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्या केवल साफ करो और भूल जाओ के आधार पर चल रही है। जब तक नियमित गश्त, सीसीटीवी से निगरानी, भारी जुर्माना और सीएंडडी कचरे का सही प्रबंधन नहीं होता है, तब तक सफाई अभियान केवल कागजी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश पायलट मार्ग पर घाटा गांव के पास स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जमीन डंपिंग स्थल में बदल चुका है। कई सीजीएचएस सोसाइटियों के ठीक पीछे स्थित इस जमीन के चारों ओर दीवार बनी होने के बावजूद अवैध रूप से कचरा फेंकना जारी है। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार इसक समस्या से निजात दिलाने के लिए मांग की है। वहीं, सेक्टर-39 की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed