फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clean Gurugram campaign gains momentum, corporation teams active in all four zones

Gurugram News: प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम अभियान में तेजी, चारों जोनों में निगम टीमें सक्रिय

Thu, 13 Nov 2025 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Clean Gurugram campaign gains momentum, corporation teams active in all four zones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम अभियान के तहत नगर निगम गुरुग्राम तेजी से अभियान चला रहा है। निगम की टीमें चारों जोन में सड़कों पर धूल-मिट्टी, झाड़ियां, मलबा, प्लास्टिक वेस्ट, बागवानी वेस्ट और अन्य कचरा उठा रही हैं। बृहस्पतिवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में संयुक्त आयुक्तों ने अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि वाटिका चौक से सुभाष चौक, ओल्ड व न्यू रेलवे रोड, हुडा सिटी सेंटर से अतुल कटारिया चौक और श्याम चौक से शोभा सिटी रोड तक सफाई और कचरा हटाने का कार्य लगभग खत्म होने की ओर है।
निगम आयुक्त ने कहा कि ग्रैप के तीसरे चरण के तहत लागू दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिबंधित निर्माण व तोड़फोड़ गतिविधियां, खुले में निर्माण सामग्री रखने और आग लगने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी व रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, विशाल कुमार, डॉ. जयवीर यादव, रविंद्र मलिक व डॉ. प्रीतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, हर्ष चावला व देवेंद्र बिश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed