फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Classical dance performances captivated the audience on the final day of the Children's Festival.

Gurugram News: बाल महोत्सव के अंतिम दिन क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति ने मन मोहा

Sat, 18 Oct 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Classical dance performances captivated the audience on the final day of the Children's Festival.
- बाल महोत्सव में जिले के 60 स्कूलों के 2900 बच्चों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जिला शाखा फरीदाबाद द्वारा बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। जिले के 60 स्कूलों के 2900 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पहले व दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। मंडल स्तर पर पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, थाली कलश डेकोरेशन, कार्ड मेकिंग क्ले मोडलिंग, रंगोली, डिक्लेमेशन, फैंसी ड्रेस, फेन गेम्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के पांचवें और आखिरी दिन नगर निगम आयुक्त डॉ. धीरेन्द्र खड़गटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अंशु सिंगला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा कि बाल मंच के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। बच्चों को आगे लाने में जिला बाल कल्याण परिषद सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डाॅ. अंशु सिंघला ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ कला में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनको इसी तरह से आगे बढ़ना चाहिए। बच्चों को खुद तय करना चाहिए कि हमें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी ने बताया कि बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं में विभिन्न चार वर्गों में 46 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। विजेताओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed