फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clashes between toll workers and drivers

Gurugram News: टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच हुई झड़प

Sun, 24 Aug 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Clashes between toll workers and drivers
डबल टोल वसूली, लेन बंद रखने और कर्मचारियों की कमी पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर केएमपी टोल प्लाजा पर शनिवार को डबल टोल वसूली, टोल लेन बंद रखने और कर्मचारियों की कमी को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच झड़प हो गई। यह प्रदर्शन भारत ट्रक एवं परिवहन कल्याण संघ के बैनर तले ट्रक मालिकों और वाहन चालकों ने किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहले से ही पुलिस तैनात थी।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर सिंह और राष्ट्रीय प्रभारी मोहित नरवत ने बताया कि बूम बैरियर की कमी के चलते पिछले एक साल से डबल टोल वसूला जा रहा है। फर्रुखनगर से प्रवेश और कुंडली में निकासी करने पर भी पूरे 945 रुपये का टोल कटता है जबकि वास्तविक शुल्क 300 रुपये होना चाहिए। टोल पर वाहनों के निकलने के लिए लाइन कम हैं इससे जाम की स्थिति बनती है। वाहन चालकों का कहना है कि पिछले एक साल से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टोल पर मौजूद कर्मचारी कहते हैं कि वह एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से अपनी शिकायत कर सकते हैं। जब वहां पर शिकायत करते हैं तो वह कोई जवाब नहीं देते। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम पहले से ही मौजूद थी। पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उनका कहना था कि जब तक डबल टोल कटौती और लाइन प्रबंधन पर ठोस कार्रवाई नहीं होती वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed