फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Claim for cancer treatment was stopped, Rs 9.36 lakh will have to be paid along with compensation.

Gurugram News: कैंसर के उपचार का रोका था क्लेम, मुआवजे के साथ देने होंगे 9.36 लाख

Sun, 05 Oct 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Claim for cancer treatment was stopped, Rs 9.36 lakh will have to be paid along with compensation.
निजी अस्पताल में हुए बच्चे के इलाज में लगे थे 19.06 लाख रुपये
विज्ञापन

कंपनी की तरफ से सिर्फ 9.70 लाख रुपये का क्लेम दिया गया था

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चार साल के बच्चे के कैंसर के उपचार के रोके गए 9.36 लाख रुपये के क्लेम को अब बीमा कंपनी को मुआवजे के साथ वापस देना होगा। कंपनी की तरफ से 20 लाख रुपये तक के उपचार के लिए बीमा करने के दौरान 5,900 रुपये अतिरिक्त लिए गए थे। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।
गुरुग्राम निवासी प्रदीप ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि उनके चार साल के बेटे को दिसंबर 2018 को ब्लड कैंसर हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया था। उपचार में अगस्त 2023 में 19.06 लाख रुपये का खर्चा आया था। उन्होंने याचिका में बताया कि 20 लाख रुपये तक के क्लेम के लिए लाइफस्टाइल इंटरनेशनल बीमा कंपनी ने 5,900 रुपये अतिरिक्त लिए थे लेकिन कंपनी की तरफ से सिर्फ 9.70 लाख रुपये का क्लेम दिया गया था।
विज्ञापन

कंपनी की तरफ से आयोग में दलील दी गई कि बीमा पॉलिसी के नियमों के अनुसार बच्चे का उपचार नहीं हुआ था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने बीमा कंपनी की गलती मानते हुए आदेश दिया है कि वह 9.36 लाख रुपये नौ प्रतिशत की दर से शिकायतकर्ता को वापस करे। इस राशि पर ब्याज अगस्त 2023 से देना होगा। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को होने वाली मानसिक रूप से परेशानी पर एक लाख रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 22 हजार रुपये का मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed