फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Civil Hospital: Ultrasound time increased, relief for patients

नागरिक अस्पताल : अल्ट्रासाउंड का बढ़ा समय, मरीजों की राहत

Thu, 14 May 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital: Ultrasound time increased, relief for patients
अब रात आठ बजे तक करा सकेंगे जांच, भीड़ को देखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ और जांच के लिए लंबी प्रतीक्षा को देखते हुए अब अल्ट्रासाउंड सुविधा का समय बढ़ाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब मरीजों को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अभी तक अस्पताल में सीमित समय और संसाधनों के कारण प्रतिदिन केवल लगभग 50 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता था, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बढ़ते दबाव को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है ताकि अधिक से अधिक मरीजों की जांच समय पर हो सके।
विज्ञापन




अस्पताल प्रशासन ने इस सुविधा को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन डॉक्टरों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रोस्टर प्रणाली तैयार की जा रही है, जिससे डॉक्टरों की ड्यूटी बारी-बारी से लगाई जा सके। नई व्यवस्था जल्द ही पूरी तरह लागू कर दी जाएगी, जिससे मरीजों को लंबी प्रतीक्षा से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे अल्ट्रासाउंड सुविधा
अस्पताल में अब इमरजेंसी विभाग में 24 घंटे अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध रहेगी। पहले कई बार आपातकालीन स्थिति में मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ता था, जिससे उपचार में देरी होती थी। नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों को तुरंत जांच मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने यह कदम मरीजों की सुविधा और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। इससे आपात सेवाएं प्रभावी होंगी।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी और ड्यूटी के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। मरीजों को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक जांच सुविधा उपलब्ध होगी। - डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article