{"_id":"64ac57b50b7c6aec510b79f6","slug":"civil-hospital-lift-broken-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9369-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल की लिफ्ट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल की लिफ्ट खराब
Tue, 11 Jul 2023 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामनासंवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर -10 स्थित नागरिक अस्पताल की लिफ्ट खराब होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उपचाराधीन मरीजों को ऊपरी वार्ड तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
कहने को अस्पताल में तीन लिफ्ट लगी हैं। इनमें से एक तो कई माह से खराब है। शेष दोनों भी हाल ही में खराब हो गई हैं। ऐसे में लिफ्ट खराब होने से सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती, प्रसूता को होती है। जिन्हें सीढ़ी और व्हील चेयर के सहारे ऊपरी तल पर जाना पड़ता है। साथ ही लिफ्ट बंद रहने से चाय और पानी पीने जाने वाले कर्मचारी भी पूरे दिन परेशान रहते हैं। अस्पताल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर ने बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। सामान्य प्रसव में महिला सात दिन तक वजन नहीं उठा सकती। सीढ़ियों पर चढ़ उतर नहीं सकती है। ऐसे में उनका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।