फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City water-water in the first rain of monsoon

मानसून की पहली बारिश में शहर पानी-पानी

Tue, 13 Jul 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
City water-water in the first rain of monsoon
गुरुग्राम। सोमवार की रात जिले में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पहली मानसूनी बरसात ने नगर निगम के सफाई के दावों की पोल भी खोल दी। महीनों से जलभराव न होने की बात करते आ रहे जीएमडीए, नगर निगम, हुडा के अधिकारियों के दावे धरे के धरे रह गए। जिले के दर्जनों इलाकों की सड़कें लबालब हो गईं। गली मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियां तक जलमग्न हो गईं। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का आधा हिस्सा भी डूब गया।
विज्ञापन

दावे किए जा रहे थे कि इस बार 37 जलभराव वाले जगहों को दुरुस्त कर लिया गया हैै, यहां जलभराव नहीं होगा। लेकिन बारिश के बाद चिह्नित जगहों के अलावा दर्जन भर अन्य जगहों पर भी जलभराव हुआ। मंगलवार सुबह दफ्तर, कंपनियों में जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। दोपहर तक पानी के बीच से ही वाहन गुजरते रहे। इसके बाद पानी कम होना शुरू हुआ।
विज्ञापन

इन जगहों पर हुआ ज्यादा जलभराव
राजीव चौक:
राजीव चौक पर हाईवे के आसपास जलभराव होना काफी पुरानी समस्या है। इस बार दावे किए जा रहे थे कि यहां जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन बारिश के बाद यहां सर्विस रोड पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। सोहना रोड व सर्विस रोड से हाईवे पर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड
शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड के पास बन रहे अंडरपास की वजह से जलभराव हो गया। वहीं अंडरपास के लिए खोदी गई मिट्टी बहकर सड़क पर आ गई और कीचड़ में तब्दील हो गई।
ताऊ देवी लाल व नेहरू स्टेडियम
शहर के दो महत्वपूर्ण स्टेडियम ताऊ देवी लाल स्टेडियम व नेहरू स्टेडियम में भी बारिश के बाद जलभराव हो गया। नेहरू स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में तो शाम तक पानी नहीं सूखा। खिलाड़ियों को प्रैक्टिस रद्द करनी पड़ी।
ओल्ड दिल्ली रोड
बारिश के बाद इस रोड पर जलभराव की समस्या ज्यादा रहती है। इस बार भी सुधार नहीं किए गए थे। बारिश के बाद यहां दोपहर तक सड़क पर पानी जमा रहा। कार और बाइक सवार एक दूसरे पर पानी के छींटे उड़ाते हुए गुजरे।
सोसाइटियों में भी रहा बुरा हाल
सड़कों के अलावा शहर के रिहायशी इलाकों, सोसाइटियों व कॉलोनियों में भी जलभराव की समस्या रही। राजेंद्र पार्क, सदर बाजार, पालम विहार, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, रेलवे रोड के आसपास की कॉलोनियों व धनवापुर चौक के आसपास जलभराव रहा। पार्षदों, जीएमडीए व हुडा के अधिकारियों द्वारा यहां जल निकासी के इंतजाम नहीं किए गए थे। इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

एमपीएस लाइन में कुछ दिक्कत आई थी, इसकी वजह से कुछ सेक्टरों में थोड़ा जलभराव रहा। वहीं सड़कों, चौकों पर आगे जलभराव न हो इसके लिए ट्रैक्टरों के पंप सेटों की अधिक व्यवस्था की जाएगी। जहां दिक्कतें रहीं हैं, वहां अधिक ध्यान दिया जाएगा।
मुकेश कुमार आहुजा, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed