फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City stars: Made place in Delhi Under-19 cricket team with hard work and dedication

सिटी के सितारे : मेहनत और लगन से बनाई दिल्ली अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह

Wed, 08 Jan 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
City stars: Made place in Delhi Under-19 cricket team with hard work and dedication
गुरुग्राम। हरियाणा की बेटियां भी लगातार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम निवासी बारहवीं की छात्रा रेशिका बेनीवाल लगन और कड़ी मेहनत के दम पर दिल्ली अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी हैं। रेशिका इंदौर में हो रही अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर ऑल राउंडर खिलाड़ी के रूप में दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने टीम में खुद को फास्ट बॉलर के रूप में स्थापित किया है। इसके लिए वह रोजाना सुबह शाम कोच मनोज प्रभाकर के मार्गदर्शन में पांच से छह घंटे पसीना बहा रही हैं। पिता दिनेश बेनीवाल के परिवार में पत्नी सरिता, एक बेटा व बेटी रेशिका है। वे बताते हैं कि बेटी के स्कूल में छात्राओं की क्रिकेट टीम थी। स्कूल की छात्राओं को क्रिकेट खेलता देखकर रेशिका का लगाव भी क्रिकेट से हो गया। इसके बाद रेशिका भी स्कूल की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गई। स्कूल की टीम से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर दिल्ली अंडर-19 क्रिकेट टीम तक पहुंच गया। रेशिका कई टूर्नामेंट में दिल्ली टीम का हिस्सा रही हैं। पिता का बेटी रेशिका को राष्ट्रीय महिला टीम से खेलते हुए देखने का सपना है। उनका दावा है कि वह अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय टीम में भी जगह सुरक्षित कर लेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed