फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City Resounds with Chants of 'Baba Jaharveer'; Grand 'Chhadi Yatra' Taken Out on Bhadrapad Chhath

Gurugram News: बाबा जाहरवीर के जयकारों से गूंजा शहर, भाद्रपद छठ पर निकली भव्य छड़ी यात्रा

Fri, 18 Sep 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
City Resounds with Chants of 'Baba Jaharveer'; Grand 'Chhadi Yatra' Taken Out on Bhadrapad Chhath
ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली छड़ी यात्रा, भगवा पटका पहनाकर हुआ छड़ी प्रमुखों का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। भाद्रपद मास की छठ के पावन अवसर पर गुरुवार को धर्मप्रेमियों की ओर से पारंपरिक छड़ी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में फिरोजपुर झिरका सहित आसपास के गांवों, नगीना और दिल्ली से पहुंचे छड़ी प्रमुखों व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आर्य समाज मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों का जमावड़ा लग गया।

यात्रा शुरू होने से पहले शहरवासियों ने छड़ी प्रमुखों का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बाबा जाहरवीर के जयघोष के बीच ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों की धुन पर छड़ी यात्रा रवाना हुई। आर्य समाज मंदिर से शुरू हुई यात्रा आर्य समाज रोड, शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए देवी मंदिर पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु बाबा जाहरवीर के जयकारे लगाते हुए जाहरवीर मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


जाहरवीर मंदिर समिति के प्रधान ज्ञानचंद जैन (बीवां वाले), उपप्रधान राजीव गोयल (नावली वाले), संरक्षक विश्वजीत जैन, सचिव रामप्रसाद (पाड़ला वाले) और कोषाध्यक्ष सन्नी बंसल ने बताया कि भाद्रपद मास की छठ के अवसर पर हर वर्ष छड़ी यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों से आए छड़ी प्रमुखों और धर्मप्रेमियों को एकजुट कर सामूहिक रूप से यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य हिंदू संत परंपरा और सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा धार्मिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहरवीर मंदिर पहुंचने पर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। धर्मप्रेमियों ने बाबा जाहरवीर के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
फोटो कैप्शन: छड़ी यात्रा निकालते श्रद्धालु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed