फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City getting ready to welcome foreign guests

Gurugram News: जी-20 के मेहमान आने से पहले शहर को चमकाने की कवायद

Thu, 19 Jan 2023 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
City getting ready to welcome foreign guests
जीएमडीए द्वारा कराया जा रहा सड़कों की विशेष मरम्मत का काम
विदेशी मेहमानों के स्वागत में तैयार हो रहा शहर
विज्ञापन

जी-20 सम्मेलन
शहर के छह जोन में 200 किमी लंबाई की सड़कों की विशेष मरम्मत का हो रहा काम

मुख्य सड़कों और फुटपाथों को और बेहतर बनाने के साथ साजसज्जा का काम भी तेजी पर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी-20 सम्मेलन की बैठक से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर को चमकाने की तैयारी कर रहा है। एक महीने में शहर के छह जोन में करीब 200 किमी सड़कों की विशेष मरम्मत की गई और पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके साथ ही अन्य रखरखाव संबंधी काम भी किए गए हैं। इसके अलावा मुख्य सड़कों और फुटपाथों को और बेहतर बनाने के साथ-साथ फुटपाथ की सज्जा का काम भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की कोर प्लानिंग सेल की बैठक हुई। इसमें जी-20 सम्मेलन की बैठक से पहले सेक्टर-45-52, सेक्टर-46-51, सेक्टर-47-49, और सेक्टर-46-47 की डिवाइडिंग रोड की विशेष मरम्मत को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मानेसर से सीपीआर को जोड़ने वाले 5.6 किमी के हिस्से के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। इस पर 67.35 करोड़ की लागत आ रही है। सेक्टर-27-28 से सेक्टर-28-29 और सेक्टर-25-28 तक के आरसीसी पाइप के ड्रेनेज को को हाईपावर सुपर सकर मशीन से साफ करवाने के काम को भी स्वीकृति दी गई है। इस पर 75 लाख खर्च होंगे। 15 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-21-22, सेक्टर-22-23 और सेक्टर-23-23ए की मास्टर सीवर लाइन को भी बदला जाएगा। इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

---
निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर निर्माण हो रहा है वहां पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए जरूरी काम पहले ही करा लिए जाएं। धूल न उड़े, इसके प्रबंध किए जाएं। सभी कामों को निर्धारित समय में ही पूरा किया जाए। - सुधीर राजपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन


---




इस तरह हो रहा है सड़कों की विशेष मरम्मत का काम

---
जोन-एक (सेक्टर-एक से 23 तक का क्षेत्र)
-79.71 किमी से कुल सड़कों की लंबाई
-24.80 किमी की सड़कों पर विशेष मरम्मत का काम हो रहा

--

जोन-दो (सेक्टर-24 से 57 का क्षेत्र)
- 75.14 किमी कुल सड़कों की लंबाई
- 57.83 किमी की सड़कों पर हो रही मरम्मत
---



जोन-तीन (सेक्टर-58 से 67 तक का क्षेत्र)
- 30.49 किमी है कुल सड़कों की लंबाई
- 21.49 किमी की सड़कों पर चल रहा है काम
---


जोन-चार (सेक्टर-68 से 80 तक का क्षेत्र)
- 40.27 किमी है कुल सड़कों की लंबाई
- 26 किमी सड़कों पर चल रहा है काम

---
जोन-पांच (सेक्टर-81 से 115 का क्षेत्र)
- 61.22 किमी है कुल सड़कों की लंबाई
- 23.70 किमी सड़कों पर चल रहा है काम
-----
‘द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगे गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा’

सीपीसी के लिए जारी किए एजेंडे में शहर के आम लोगों के सुझावों को भी शामिल किया गया। इसमें सुनील सरीन ने सुझाव दिया कि जी-20 की बैठक के लिए आने वाले मेहमानों को शहर की पौराणिक मान्यता से परिचित कराने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के शुरू में गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा लगवाई जाए। इसके साथ ही नए विकसित की गई सड़कों पर पर्याप्त साइन बोर्ड, सड़क सुरक्षा प्रावधान किए जाएं। सड़कों पर पौधरोपण किया गया है लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए फेंसिंग नहीं है। विपिन कुमार ने जलभराव की समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया है।

जीएमडीए द्वारा कराया जा रहा सड़कों की विशेष मरम्मत का काम

जीएमडीए द्वारा कराया जा रहा सड़कों की विशेष मरम्मत का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed