फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City covered in a sheet of fog, vehicles crawling on the highway

धुंध की चादर में ढका शहर, हाइवे पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 01 Feb 2022 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
City covered in a sheet of fog, vehicles crawling on the highway
गुरुग्राम। मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छाया रहा, जो काफी देर तक रहा, इसकी वजह से वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10:30 बजे तक कोहरे का असर रहा। 11 बजे के बाद जब धूप निकली तो यह छटना शुरू हुआ और स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे तक दृश्यता घटकर करीब 150 मीटर तक रह गई थी। इस कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट ऑन करनी पड़ी। खास तौर पर दिल्ली-जयपुर हाइवे पर वाहन चालकों को ज्यादा समस्या हुई और सुबह 9 बजे तक वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। इस दौरान सरहौल व खेड़कीदौला टोल पर लगातार जाम की स्थिति बनती रही। उधर मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी यही स्थिति रहने की संभावना है लेकिन 3 फरवरी को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

------
खेड़कीदौला टोल पर लगता रहा जाम
खेड़कीदौला टोल पर तो आधे-आधे घंटे तक जाम लगता रहा, जिसके चलते लोग अपने कार्यालयों में देरी से पहुंचे। हालांकि, 11 बजे के बाद धूप खिलते ही तेजी से कोहरा छटा और 12 बजे तक स्थिति सामान्य हो गई। कोहरे व धुंध का मिलाजुला असर होने के कारण प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया था और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
3 फरवरी को बारिश के आसार
इसमें से विकास सदन का इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा और यहां पर एक्यूआई 311 दर्ज किया गया। टेरी ग्राम में प्रदूषण सबसे कम रहा और यहां पर एक्यूआई 157 दर्ज किया गया।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed