फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City buses resumed operations on the condition that wages would be increased within 15 days.

Gurugram News: 15 दिन में वेतन बढ़ाने की शर्त पर दौड़ीं सिटी बसें

Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
City buses resumed operations on the condition that wages would be increased within 15 days.
सात अक्तूबर से बंद थी 100 बसों की सेवा, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन


वित्तीय विवाद सुलझाने पर बनी सहमति से यात्रियों को मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सिटी बस सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। वित्तीय विवाद के चलते सात अक्तूबर से बंद 100 सिटी बसों का संचालन शुक्रवार शाम से बहाल कर दिया गया। बस संचालक कंपनी और गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बीच सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। बसों का संचालन इस शर्त पर शुरू किया गया है कि अगले 15 दिनों में ड्राइवरों और परिचालकों का वेतन बढ़ाया जाएगा।



सेक्टर-10 के बस डिपो परिसर में जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी की अध्यक्षता में बस संचालक कंपनी टीसीआरपीएल गुरुग्राम सिटी ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें करीब 15 करोड़ रुपये के वित्तीय विवाद पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएमसीबीएल की ओर से कंपनी की बकाया राशि में से कुछ रकम का भुगतान करने पर सहमति बनी। इसके बाद बसों का संचालन दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन



बैठक में सहमति बनने के बाद सेक्टर-52 बस डिपो से बसों को सीएनजी भरवाने के लिए स्टेशनों पर भेजना शुरू कर दिया गया था। परिचालकों को भी शुक्रवार सुबह से ड्यूटी संभालने के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को बस सेवा बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली। गुरुग्राम में 50 और फरीदाबाद में 50 सिटी बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिटी बस सेवा बंद होने से दोनों शहरों में रोजाना करीब 15 से 20 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। बसों का संचालन बंद होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पिछले महीने ठेकेदार कंपनी के माध्यम से 90 परिचालकों को रखा गया था। बुधवार को उनसे टिकटिंग मशीन वापस लेकर घर भेज दिया गया था। जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी ने बताया कि शुक्रवार से गुरुग्राम और फरीदाबाद में सिटी बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश कंपनी को दे दिए गए हैं। बस सेवा बहाल होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed