फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City became a pond after torrential rain

मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बना शहर

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
City became a pond after torrential rain
गुरुग्राम। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश के बाद पूरा शहर तालाब बन गया। सोमवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न थे। डीएलएफ इलाके को छोड़कर लगभग पूरा शहर पानी-पानी नजर आ रहा था। शीतला माता मंदिर के बाहर तो दिन भर घुटने से ऊपर तक पानी भरा रहा। बावजूद इसको लोग माता के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण ज्यादातर लोग तो घरों से ही नहीं निकले।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी। वहीं, शहर में हुए व्यापक जलभराव के बाद नगर निगम व जीएमडीए के जल निकासी को लेकर किए जा रहे दावों की भी पोल खुल गई है। भारी बारिश के बाद राजीव चौक, एमजी रोड, सरहौल व महावीर चौक अंडरपास में भी व्यापक स्तर पर जलभराव हुआ। इसको लेकर नगर निगम की तरफ से पिछले करीब दो माह से व्यवस्थाएं की जा रही थीं। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे, नरसिंहपुर, मेदांता अंडरपास, सोहना रोड, हीरो होंडा चौक पर हमेशा की तरह व्यापक जलभराव देखने को मिला। इसको कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन इलाकों में ज्यादा जलभराव
शीतला माता मंदिर रोड, पटेल नगर, राजीव नहर, ओम नगर, शिवाजी नगर, शक्ति नगर, मदनपुरी, भीम नगर, चाणक्यपुरी समेत शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न रहे। पटेल नगर में तो सुबह से लेकर शाम तक नदी बहती रही। रुक-रुककर बारिश होने के कारण पटेल नगर में शाम तक स्थिति एक जैसी बनी रही, जिसमें दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-10 में घरों में घुसा पानी
सेक्टर-10 इलाके में तो बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी निकालने का भी कोई विकल्प नहीं था क्योंकि बारिश लगातार हो रही थी। वहीं, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के सामने हमेशा की तरह सोमवार को भी बड़े स्तर पर जलभराव हुआ। नागरिक अस्पताल के बेसमेंट में भी सोमवार को पानी भर गया, जिसके चलते संबंधित विभागों के संचालन में परेशानी हुई।
नाहरपुर रूपा अंडरपास भी लबालब
बारिश के कारण नाहरपुर रूपा अंडरपास पानी से लबालब भर गया। इसके अलावा राजीव चौक, मेदांता से सेक्टर-15 की तरफ जाने वाले अंडरपास व एमजी रोड अंडरपास भी पानी में डूबे हुए थे। महावीर चौक अंडरपास में भी काफी जलभराव हो गया तो वहीं प्रशासनिक कार्यालय लघु सचिवालय परिसर भी पानी से लबालब रहा। जिस तरह से जलभराव हुआ है, उसको देखते हुए जलनिकासी में लंबा वक्त लगेगा।
नेहरू स्टेडियम में भी भरा पानी
बारिश के कारण नेहरू स्टेडियम में भी तालाब का नजारा देखने को मिला तो वहीं सुभाष चौक, राजीव चौक, इफ्को चौक समेत शहर के लगभग सभी चौक-चौराहे जलमग्न दिखाई दिए। हॉकी मैदान, जैकमपुरा धनवापुर से सेक्टर-5 की तरफ जाने वाली सड़क, महावीर चौक से अग्रसेन चौक जाने वाली सड़क सूरत नगर व दौलताबाद में भी बड़े पैमाने पर जलभराव देखने को मिला।

120 एमएम बारिश में ही यह हाल
खास बात यह है कि महज 120 एमएम की बारिश में ही शहर का यह हाल हो गया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 192 एमएम बारिश सोहना में हुई जबकि वजीराबाद में 136, कादीपुर व हरसरू में 122, बादशाहपुर में 80 व मानेसर में 50 एमएम बारिश हुई। वहीं, पटौदी में 81 व फर्रूखनगर में 83 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मालूम हो कि पूर्व में जिले में कुछ इलाकों में 200 एमएम तक बारिश भी होती रही है। यदि ऐसा गुरुग्राम में हुआ तो बाढ़ जैसे हालात देखने को मिलेंगे। चिंता की बात यह भी है कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जलभराव की स्थिति अभी कई दिन तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed