फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chowkidars have not received salary for six months

Gurugram News: चौकीदारों को छह माह से नहीं मिला वेतन

Sun, 17 Mar 2024 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chowkidars have not received salary for six months
विज्ञापन






अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक करके अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। संघ के राज्य उप प्रधान सत्यनारायण यादव ने बताया कि मार्च माह आधा बीत चुका है, लेकिन अभी तक पिछले सालभर से शिक्षकों व सहायक स्टाफ के मेडिकल बिल, एक्सग्रेसिया, डाइट-बाइट वेतन व एलटीसी के हजारों मामले स्वीकृति की बाट जोह रहे हैं। हजारों स्वीकृति मामले का बजट ही जारी नहीं किया गया हैं।
सत्यनारायण यादव ने बताया कि चौकीदार व स्वीपर का पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला हैं। अब तो 30 फीसदी की केप का बहाना बनाकर सभी प्रकार की अदायगी पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाओं का प्रदेश सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया हैं। हर बार की तरह इस बार भी पेपर प्रिंटिंग का ठेका लेने वाली निजी कंपनी ने पेपर से कुछ घंटे पहले पेपर देने से मना कर दिया। पूरे प्रदेश के लाखों बच्चे पेपर के लिए स्कूलों में बैठे रहे, जबकि शिक्षक बाजार में लाखों के खर्च से पेपर फोटोकाॅपी करवाते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि अध्यापक संघ प्रदेश के सभी शिक्षकों से अपील करता है कि सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए घर घर जाकर संघन नामांकन अभियान चलाएं। साथ ही एसएमसी कमेटी, पंचायतों व अभिभावकों से गांव में सांझी बैठक करके दाखिलों के लिए प्रेरित करे। संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से भी मांग की है कि चुनाव ड्यूटी में लगे प्रत्येक कर्मचारी की वोट डलवाने का प्रबंध करे। अगर ड्यूटी कर्मचारी के वोट का मूलभूत अधिकार छिनेगा तो अध्यापक संघ ड्यूटी के बहिष्कार सहित कोई भी आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article