{"_id":"65550c4394f4e2d29b0b5cb2","slug":"chitransh-samaj-worshiped-lord-chitragupta-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18606-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चित्रांश समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चित्रांश समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
विज्ञापन
सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में रहने वाले कायस्थ परिवारों ने अपने घरों में कुल देव भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात की पूजा की। चित्रगुप्त भगवान यमराज के लेखाकार माने जाते हैं, जो सभी प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। कायस्थ भगवान चित्रगुप्त के वंशज माने जाते हैं। गुरुग्राम में चित्रांश कायस्थ समाज ने सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की।
सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में चित्रगुप्त पूजा का यह 11 वां साल रहा। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीके सिन्हा, पूर्व डीजीपी शील मधुर, सेक्टर 56 के एसएचओ सतीश यादव , सीपीडब्ल्यूडी के पूर्व डीजी सी एस प्रसाद, पावर ग्रिड के एचआर हेड चेतन वर्मा, उद्योगपति दीपक श्रीवास्तव, शशि रंजन, प्रणव रंजन, सौरभ अस्थाना, अनीश प्रकाश, राजेश कुमार, सत्यपव्रत शर्मा, रेणु बंसल समेत समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की आयोजन समिति प्रमुख संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर 56 समेत शहर के कई सेक्टरों और सोसाइटियों के लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूजन, हवन और कथा के बाद सामूहिक भोज और शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्वर सिद्धि समूह ने सूफी, बॉलीवुड, गजल और भजनों से सजा कार्यक्रम प्रस्तुत किया।