फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chintels: Tenant not ready to vacate house

चिंटेल्स : घर खाली करने को तैयार नहीं किरायेदार

Fri, 08 Dec 2023 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chintels: Tenant not ready to vacate house
असुरक्षित टावरों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रहा बिल्डर, आरडब्ल्यूए की मध्यस्थता से सुलझाया जाएगा मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चिंटेल्स पैराडाइसो के पांच असुरक्षित टावरों में फ्लैट मालिकों के अलावा किरायेदार भी जान का जोखिम उठाने में लगे हैं। ऐसे में प्रशासन हित धारकों का पता लगाने में असमंजस में फंस गया है। उधर, बिल्डर ने यह मुद्दा प्रशासन के सामने रख असुरक्षित टावरों को खाली कराने की मांग की है। इसके साथ ही असुरक्षित टावरों को खाली कराने के लिए अब दो स्तरीय तरीका अपनाया जाएगा। पहले आरडब्ल्यूए की मध्यस्थता से सुलझाया जाएगा। इसके बाद फ्लैट मालिकों का अंतिम निर्णय प्रशासन की मध्यस्थता के लिए सौंपा जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर 109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो में बार-बार हो रहे हादसों के बाद अब इसके पांच असुरक्षित टावरों को गिराने की तैयारी है। हाल ही में चिंटेल्स बिल्डर ने प्रशासन से गुहार लगाकर असुरक्षित टावरों को गिराने की मंजूरी मांगी है। इस दौरान असुरक्षित टावरों में रहने वाले परिवारों की जानकारी भी प्रशासन को मुहैया कराई गई। इसमें बताया गया कि असुरक्षित टावरों में रहने वाले करीब 15 परिवार बिल्डर के साथ सुझाए दो विकल्पों को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसमें से कई परिवार किरायेदार हैं। फ्लैट मालिकों ने असुरक्षित टावरों को खाली न करने के लिए इन किरायेदारों से फिलहाल किराया न लेने का निर्णय लिया हुआ है। ऐसे में किरायेदार जान का जोखिम उठाने को तैयार हैं। इस कारण बिल्डर असुरक्षित टावरों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

उधर, प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर हस्तक्षेप करने से पहले आरडब्ल्यूए की पहल का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक तौर पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सभी हितधारकों को असुरक्षित टावर खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। फ्लैट निवासियों की सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए कदम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपनी ओर से यह पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बैठक में मध्यस्थता का प्रयास करेगा आरडब्ल्यूए
चिंटेल्स पैराडाइसो के आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश हुड्डा ने बताया कि रविवार को सभी फ्लैट धारकों के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान बिल्डर की ओर से सुझाए गए विकल्पों पर असहमति जताने वाले परिवारों के साथ विकल्प तलाशने का प्रयास करेंगे। किरायेदारों के मसले पर आरडब्ल्यूए भी गंभीरता बरत रहा है। अभी दो से तीन किराएदारों असुरक्षित फ्लैट खाली कर जा चुके हैं। फ्लैट धारकों के हित को ध्यान में रख असुरक्षित टावर को खाली कराया जाएगा।
--
असुरक्षित टावर में रहना जान का जोखिम
किरायेदार वाले पहलू पर प्रशासन भी गंभीर है। इसके लिए सभी हितधारकों से बात की जा रही है। किसी भी तरह से जान-माल की हानि से बचना होगा। इसके लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग करने के लिए कहा गया है।- हितेश कुमार, एडीसी, गुरुग्राम

--
किरायेदार रख बिल्डर पर दबाव बनाने का प्रयास
प्रशासन और टावर निवासियों के सभी सुझाव को देखते हुए ही दो विकल्प बिल्डर की ओर से दिए गए। बावजूद इसके 15 परिवारों ने घर खाली नहीं किया है। इसमें से कुछ किरायेदार हैं। ऐसे लोग जबरदस्ती बिल्डर पर दबाव बना रहे हैं। अब प्रशासन ही इन लोगों से घर खाली कराएगा। - जेएन यादव, उपाध्यक्ष, चिंटेल्स बिल्डर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed